गोरखपुर-मुंबई रेलवे रूट की गाड़ियों की लेट-लतीफी से यात्री परेशान हैं। रविवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 7:34 घंटे और गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 6:55 घंटे देर से आई। नियमित गाड़ियां भी देरी से झांसी पहुंची। इससे लिंक एक्सप्रेस में टिकट कराकर सफर करने वाले यात्रियों की गाड़ी छूटने से वह परेशान हैं।
ग्रीष्मकालीन मौसम में यात्रियों की बढ़ रही भीड़ को लेकर रेलवे ने नियमित ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनों संचालन कराया है। स्पेशल ट्रेनों के चलने से अधिकांश यात्रियों की वेटिंग लिस्ट तो कम हुई, लेकिन ट्रेनों की लेट-लतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर फंसे है। तो वहीं लिंक एक्सप्रेस से टिकट कराकर दूसरी ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की गाड़ियां भी छूट रहीं है।
रविवार राप्ती सागर एक्सप्रेस अप 30 मिनट, एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस डाउन 1:03 घंटे सहित अन्य गाड़ियां देरी से झांसी आने से यात्री परेशान रहे। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की गाड़ियां अन्य जोनल रेलवे से होकर झांसी मंडल से गुजरती है। दूसरे जोन से आने वाली गाड़ियां देरी से मिल रही है। झांसी मंडल में आने वाली गाड़ियों के समय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गाड़ियों के नाम इतने घंटे देरी से आई
सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल (01079) 7:34 घंटे
गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल (07076) 6:55 घंटे
गोरखपुर स्पेशल (01080) 3:06 घंटे
पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01415) 2:44 घंटे
मुंबई-कटिहार स्पेशल (09189) 1:37 घंटे