फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पूरी होने के बाद ट्रेन स्क्वाएड देगा ओके रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीआरपी झांसी अनुभाग का अतिरिक्त चार्ज देख रहे पुलिस अधीक्षक (रेलवे) प्रयागराज मनोज कुमार झा ने कहा कि ट्रेनों में चलने वाले स्क्वाएड को ड्यूटी पूरी होने के बाद ओके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ओके रिपोर्ट इस बात का प्रमाण होगा कि उनकी ड्यूटी के दौरान गाड़ी में कोई अपराध नहीं हुआ। अगर बाद में किसी अपराध की शिकायत होती है तो इसके लिए स्क्वाएड सिपाही जिम्मेदार माने जाएंगे। वर्तमान में झांसी थाने से 11 ट्रेनों में स्क्वाएड चल रहा है। बाकी आरपीएफ के पास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही झांसी अनुभाग के सभी थानों में दो महिला आरक्षियों की तैनाती होगी। अभी पूरे अनुभाग में सिर्फ पांच ही महिला आरक्षी हैं। पूरे जोन के लिए 64 महिला आरक्षियों की मांग पुलिस महानिरीक्षक से की गई है। उन्होंने कहा कि अभी झांसी अनुभाग में 450 कर्मचारी हैं, जबकि 100 की कमी चल रही है। उपनिरीक्षक भी कम हैं। इस कमी को पूरा करने के प्रयास चल रहे हैं। इससे पूर्व झा ने थाने का निरीक्षण किया। सालों से रखे वाहन और मालखाने के सामान के निस्तारित करने के निर्देश दिए।
साल भर होती रहीं ट्रेनों में चोरियां
ट्रेनों में चोरियों के लिहाज से झांसी स्टेशन का रिकॉर्ड 2019 का अच्छा नहीं रहा। अनुभाग में सबसे ज्यादा चोरियां झांसी स्टेशन पर दर्ज कीं गईं। 2019 में चोरी के 498 और जहरखुरानी की दो घटनाएं दर्ज कीं गईं। 2018 में 596 में चोरी के मामले दर्ज हुए । इस संबंध में एसपी रेलवे ने बताया कि दिसंबर व जनवरी में तमिलनाडु एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों में सबसे अधिक चोरियां हुईं। इन ट्रेनों को चिह्नित कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सिपाही बर्खास्त, दूसरी की शिकायत
एसपी रेलवे ने बताया कि झांसी में तैनात रहे सिपाही गोरेलाल को बर्खास्त कर दिया गया है। वर्तमान में सिपाही प्रयागराज में तैनात हैं। सिपाही ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी से शादी कर ली थी और दूसरी पत्नी के भी तीन बच्चे थे। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसी तरह बुधवार को हंसारी में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की झांसी थाने में उसका पति नीलकमल तैनात है, जो उसका उत्पीड़न कर रहा है। बेटी के कपड़े और उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी नहीं देर रहा है। इस पर एसपी रेलवे ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें