फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौसम सुधरा पर बिगड़ी रही ट्रेनों की चाल, यात्री रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को मौसम में आए सुधार के बाद भी ट्रेनों की चाल बिगड़ी रही। स्थिति यह रही कि सोमवार की रात झांसी आने वाली गाड़ी अब मंगलवार की सुबह यहां पहुंचेगी। खासतौर से दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से धूप खिली रही और दिन भर मौसम साफ रहा। बावजूद, ट्रेनों की रफ्तार में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। स्थिति यह रही कि गोंडवाना एक्सप्रेस को रविवार की रात 8.55 बजे झांसी आना था, परंतु नौ घंटे की देरी की वजह से अब यह गाड़ी मंगलवार की सुबह छह बजे झांसी पहुंचेगी।
इसके अलावा अमृतसर - नागपुर एक्सप्रेस चार घंटे, पातालकोट व झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे, सचखंड व दिल्ली-तिरुअनंतपुर एक्सप्रेस चार घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस सात घंटे, नई-दिल्ली हैदराबाद एक्सप्रेस, मदुरई एक्सप्रेस व जीटी एक्सप्रेस दो घंटे एवं तमिलनाडु एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से झांसी पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें