फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेल संरक्षा आयुक्त के सामने 120 की गति से दौड़ाई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे मंडल में किया जा रहा तीसरी लाइन का काम अपने समापन की ओर है। मंगलवार को आंतरी-संदलपुर स्टेशन के बीच बिछाई गई तीसरी लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना की मौजूदगी में 120 की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई।
रेल संरक्षा आयुक्त के साथ पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने भी यहां किए गए कार्यों का आयुक्त के साथ मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। इसमें ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक-पाॅइंट आदि की गुणवत्ता को परखा गया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि छह किलोमीटर के रेल ट्रैक पर ट्रेन का संचालन किया गया है। अब रेल संरक्षा आयुक्त की अनुमति मिलते ही इस खंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण विपिन कुमार, झांसी मंडल से वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता परिचालन शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता कर्षण मयंक शांडिल्य आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ दुबे बने युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
झांसी। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव ने पत्र जारी कर बताया कि नई बस्ती निवासी सिद्धार्थ दुबे को संगठन के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें