फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी, सुरक्षा का प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। होली के त्योहार पर ट्रेनों में रिजर्वेशन अभी से शुरू हो चुके हैं। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इसके साथ ही त्योहार पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने प्लान तैयार कर लिया है। त्योहार के दौरान ट्रेन में पुलिस चौकसी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही चेकिंग अभियान को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

होली पर बड़ी संख्या में यात्री अपने घर त्योहार मनाने जाएंगे। मंडल से गुजरने वाले अधिकांश ट्रेनों में अभी से ही रिजर्वेशन की स्थिति वेटिंग पर पहुंच गई है। वहीं यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं। त्योहार के मौके पर अक्सर ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो जाता है। इसे लेकर रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ट्रेनों में दोनों पुलिस बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही झांसी मंडल के स्टेशनों पर चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा। वहीं अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू होने की तैयारी है। ऐसे में टिकट काउंटरों पर भीड़ को लेकर आरपीएफ जवान मुस्तैद रहेंगे। जीआरपी सीओ नईम मंसूरी खान ने बताया कि होली के त्योहार पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। यात्रियों को भी वारदातों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ट्रेनों में चेकिंग और गश्ती बढ़ाएंगे।
माल लदान का तोड़ा रिकार्ड
झांसी। झांसी मंडल ने माल लदान ने रिकार्ड बनाया है। मंडल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में ही पिछले वित्तीय वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। फ रवरी महीने तक मंडल ने 63.027 लाख टन माल लदान किया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में कुल 61.28 लाख टन माल लदान हुआ था। इसके जरिए रेलवे को कुल 626.29 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के नेतृत्व में मिली इस उपलब्धि को लेकर रेलवे अधिकारियों में खुशी है। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से राजस्व में इजाफा हुआ है। इसमें टीकमगढ़ माल गोदाम से खाद्यान्न लदान, उदयपुरा से फ्लाई ऐश, बांदा स्टेशन से सैंड और मंडल के विभिन्न माल गोदामों से बांग्लादेश को खाद्यान्न तथा खली भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें