फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: ज्येष्ठ अमावस्या मेले पर चलेंगी दो विशेष ट्रेनें, भीड़ बढ़ने पर मेमू को चित्रकूट तक बढ़ाया जाएगा

Thu, 14 May 2026 01:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ज्येष्ठ अमावस्या पर चित्रकूट में 15 से 17 मई तक लग रहे मेले को लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू को भीड़ बढ़ने पर चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्येष्ठ अमावस्या पर चित्रकूट में 15 से 17 मई तक लग रहे मेले को लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। 15 मई से झांसी स्टेशन से सुबह 10:10 बजे ट्रेन रवाना होकर ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, बांदा, अतर्रा, भरतकूप होते हुए 17:45 बजे चित्रकूटधाम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से 19:25 बजे चलकर रात 01:00 बजे झांसी आएगी।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन रात में 20:10 बजे झांसी से चलकर चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूटधाम कर्वी से 04:40 बजे चलकर ट्रेन 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू (64613/64614) को भीड़ बढ़ने पर चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि एक अतिरिक्त रैक कानपुर स्टेशन पर तैयार रखा गया है, जिसे कानपुर-चित्रकूट के बीच जरूरत के हिसाब से संचालित किया जाएगा।


झांसी-इटावा एक्स. को दिया अस्थायी ठहराव
शनिचरी अमावस्या मेले पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 15 से 17 मई तक झांसी-इटावा एक्सप्रेस (11903/11904) को शनिचरा स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें