फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस 30 तक मथुरा जाएगी, रक्षाबंधन पर बढ़ रही भीड़ से यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 27 Aug 2026 07:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मथुरा पहुंचने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को अस्थायी तौर पर 27 से 30 अगस्त तक बढ़ाया गया है। वापसी में यह सुविधा 31 अगस्त तक मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन मेले में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस गाड़ी को मथुरा स्टेशन तक बढ़ाया है। यह सुविधा यात्रियों को 27 से 30 अगस्त तक मिलेगी। वापसी में यह सुविधा 31 अगस्त तक मिलेगी।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर मथुरा में मेले में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में मथुरा पहुंचने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस (11901/11902) को अस्थायी तौर पर 27 से 30 अगस्त तक बढ़ाया गया है। झांसी से चलने वाली झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस (11901) शाम 16:05 बजे चलकर 21:40 बजे अगरा कैंट पहुंचेगी। यहां से राजा की मंडी, बिलोचपुरा आगरा, रंकुटा, कीठम, दीनदयाल धाम, फराह, बाद होते हुए 23:25 बजे मथुरा जंक्शन पर पहुंचेगी। लौटते समय यह गाड़ी मथुरा से 28 से 31 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन संख्या (11902) मथुरा से 4:30 बजे चलकर आगरा कैंट 6 बजे पहुंचेगी। 30 मिनट के ठहराव के बाद साढ़े छह बजे आगरा कैंट से चलकर 12:50 बजे झांसी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें