फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर मोर की मौत

विज्ञापन
जिला पशु चिकित्सालय में मोर की जांच करते चिकित्सक। साथ में है वन विभाग के अधिकारी।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर मोर की मौत
विज्ञापन

झांसी। रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के बीच ट्रेेन की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई है। जीआरपी और आरपीएफ की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर का पोस्टमार्टम कराकर राजकीय सम्मान के साथ दफन कर दिया है।
विज्ञापन

सुबह लगभग दस बजे लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक मोर को पड़ा देखा तो इसकी जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को दी गई। जवानों ने तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर के मौत की पुष्टि की। वन कर्मियों द्वारा मोर को जिला पशु चिकित्सालय लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद कमिश्नरी कार्यालय के पीछे स्थित वन विभाग की पौधशाला में राजकीय सम्मान के साथ दफन कर दिया। इस बीच क्षेत्रीय वनाधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रदुम्न भदौरिया व मनोज श्रीवास आदि मौजूद रहे। इस संबंध में जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि मोर को विभाग की पौधशाला में राजकीय सम्मान के साथ दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें