फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी स्क्रीन पर देखा शहर का नजारा, ट्रैफिक सिग्नलों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एलईडी स्क्रीन पर पूरे शहर का हाल जाना। साथ ही, ट्रैफिक सिग्नलों की स्थिति को परखा। सीएम ने अफसरों को तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम में 181 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परियोजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अफसरों ने वीडियो प्रजेंटेशन के जरिए स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कामों की जानकारी दी। वहीं कमांड सेंटर के कॉन्फ्रेंस रूम में एलईडी स्क्रीन पर इलाइट चौराहा, जेल चौराहा और ग्वालियर रोड की स्थिति देखी। उन्होंने कैमरों को जूम कराकर चौराहों पर दौड़ रहे वाहनों को देखा। अधिकारियों ने बताया कि अभी 13 चौराहों पर कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने पूरे शहर में कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को हर हाल में 15 मार्च तक काम पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को लेकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में 13 वार्ड चयनित हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी 60 वार्डों में कूड़ा उठान और सॉलिड वेस्ट को लागू करने के लिए कहा। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद निकाले गए टेंडर में पांच कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना का काम देख अफसरों की तारीफ भी की। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम आंद्रा वामसी, नगर आयुक्त अवनीश राय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा, एलएंडटी के जिग्नेश कुमार, कमांड सेंटर के कंसल्टेंट निशांत कुमार, प्रदुम्न कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
महापौर और पार्षदों ने किया स्वागत
नगर निगम में महापौर रामतीर्थ सिंघल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मान स्वरूप रामदरबार भेंट किया। साथ ही, महानगर में ट्रांसपोर्ट नगर और झांसी-ललितपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय के गेट पर पार्षदों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान उपसभापति राजेश त्रिपाठी, दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा, उमाशंकर राय, विद्याप्रकाश दुबे, लखन कुशवाहा, गोविंद शर्मा, सुरेंद्र साहू, अमन राय, रमा कुशवाहा, प्रियंका साहू, जामवती, सुशीला दुबे, प्रियंका साहू, अनिल सोनी, पुष्पेंद्र कुमार, राजेश जैन, अनूप सहगल समेत तमाम पार्षद मौजूद रहे।
----------
पहली बार नगर निगम में आए प्रदेश के मुखिया
साल 2006 में नगर निगम बनने के बाद प्रदेश के मुखिया पहली बार नगर निगम कार्यालय पहुंचे। अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नगर निगम कार्यालय में दौरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम में पूरे दिन हलचल मची रही। पहले नगर निगम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आ चुके हैं।
---------
20 मिनट रुके सीएम
शासन द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक सीएम को पहले करीब आधा घंटा नगर निगम में निरीक्षण करना था, लेकिन कार्यक्रम में देरी होने से सीएम महज 20 मिनट ही नगर निगम में रुके। सीएम 5.20 बजे नगर निगम पहुंचे और 5.40 बजे नगर निगम से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें