फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद बाजार खुलते ही लॉकडाउन के नियमों की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
सीपरी बाजार में सोमवार को लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
झांसी। शनिवार व रविवार के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने से दिन भर जाम लगा रहा। आलम यह रहा कि महानगर के सीपरी बाजार व मानिक चौक में पल-पल जाम लगने से पैदल चलना भी मुश्किल भरा रहा। ऐसे में दिन भर बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग में रहने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में हर सप्ताह के शनिवार व रविवार को पूर्णतया: लॉकडाउन होता है। ऐसे में सोमवार को बाजार खुलते ही नियमों कानूनों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। सोमवार को मानिक चौक से लेकर सीपरी बाजार में लोगों का खूब आवागमन रहा। पूरे बाजारों में जमकर भीड़ नजर आई। हर कोई शॉॅपिंग व जरूरत का सामान खरीदता नजर आया। बाजारों में इतनी भीड़ रही कि निकलना तक मुश्किल हो गया। पल-पल दोनों बाजारों में जाम लगता रहा। जिसे खुलवाने में पुलिस को भी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें