फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझ रहे बाजार

विज्ञापन
मिनर्वा रानीमहल सुभाषगंज मार्ग पर वन-वे ट्रॉफिक व्यवस्था होने के के बाद भी वे रोकटोक दोनो तरफ से ?
विज्ञापन
झांसी। जल्द पहुंचने के चक्कर में तिपहिया वाहन चालक सुभाष गंज से होकर गुजर रहे है, जिससे बड़ाबाजार में जाम की स्थिति बन रही है। मिनर्वा चौराहा के पास बने यातायात प्वाइंट पर होमगार्ड तैनात न होने के कारण वाहन चालक आसानी से बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। यही हाल लक्ष्मी गेट मंदिर से अंदर की तरफ आने वाले गलियां का है, इससे रामलीला मंच के पास चौैराहे पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र स्थित मानिक चौक व बड़ा बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात और कोतवाली पुलिस ने प्वाइंट निर्धारित कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया है। इन प्वाइंटों पर तैनात होमगार्ड अंदर जाने वाले वाहनों को रोक देते हैं, इससे जाम की स्थिति पैदा नहीं होती। लेकिन, मिनर्वा चौराहा के पास बने प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात न होने के कारण बड़े व माल लेकर जाने वाले तिपहिया वाहन आसानी से प्रवेश कर रहे हैं, इससे सुभाष गंज व बड़ाबाजार की तरफ गुजरने वाले वाहनों की वजह से जाम लग जाता है। बड़ाबाजार की गली से शॉटकट रास्तों से भी वाहन निकलने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, लक्ष्मी गेट मंदिर से अंदर से तिपहिया वाहन धड़ल्ले से रामलीला मंच तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में तिपहिया वाहनों के खड़े रहने के कारण जाम लगा रहता है, जिससे आने जाने वाले लोगाें को भारी परेशानी होती है।
नरिया बाजार भी जूझ रहा जाम से
बड़ा बाजार से जुड़े नरिया बाजार में दिन भर जाम के हालात रहते है। हाथठेला, लोडिंग व सवारी आपे के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार पांच मिनट के रास्ते को पार करने में आधा घंटा भी लग जाता है। दतिया गेट की तरफ से आने वाले सवारी व लोडिंग वाहनों के चलते समस्या पैदा हो रही है। लोगों ने इन वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में सभी प्वाइंटों पर निर्धारित ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था बनाई गई है। अब ऐसेे में यदि लोग शॉटकट गलियों का प्रयोग कर रहे हैं तो चिह्नित स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आरके सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें