फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 30 में से महज छह घंटे ही मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को रुक-रुककर हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ है। लेकिन, इस दरम्यान विद्युत व्यवस्था ध्वस्त रही। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने की वजह से पिछले 30 घंटों में महज छह घंटे ही बिजली मिल सकी। इससे नगर की जलापूर्ति भी ठप रही। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय अरविंद कुमार शर्मा, हरगोविंद तिवारी, रमेश चंद्र शर्मा आदि ने बताया है कि बिजली से संबंधित जानकारी करने पर कर्मचारी लाइन में फाल्ट होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया है कि फाल्ट ठीक कर लिया गया है। शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें