फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रानीपुर मुख्य बाजार में जाम का झंझट

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। कस्बे के मैन बाजार में आए दिन जाम लगने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। यह समस्या हाट के दिनों या त्योहारों पर अधिक बढ़ जाती है। फुटपाथी दुकानदार, हाथ ठेला वाले और कुछ दुकानदारों ने सड़क पर सामान लगा रखा है। इससे आमने-सामने से वाहनों के गुजरने पर ज्यादा परेशानी होती है। त्योहारों को देखते हुए चौकी प्रभारी ने पुलिस की ड्यूटी लगाई है। हालांकि, इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी रहती है। दिन में अक्सर जाम लग जाता है। चौकी प्रभारी कुलदीप पवार ने बताया कि त्योहार के कारण लोगों का आना-जाना अधिक है। बाजार में पुलिस तैनात है और वह वाहनों पर नजर रख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें