फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जमीन के विवाद में सास-बहू को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ। ग्राम अमगांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसकी बहू से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुन्ती देवी ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में उनकी अमगांव स्थित भूमि पर उनका नाम दर्ज है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने खेत पर थीं। तभी मंगल सिंह, धर्मपाल सिंह, बब्बूराजा, मीना देवी और संजय लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज कर कुन्ती देवी से मारपीट की। उनकी बहू रेखा देवी बचाने आईं तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। कुन्ती देवी ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें