फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझते फाटकों पर लोगों को पढ़ाया यातायात का पाठ

विज्ञापन
ग्वालियर मार्ग क्रासिंग पर वाहन चालकों को जागरूक करते आरपीएफ के उपनिरीक्षक। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। आरपीएफ ने शुक्रवार को ग्वालियर मार्ग, दतिया गेट फिल्टर व उनाव गेट क्रासिंग पर जागरूकता अभियान चलाया। राहगीरों को यातायात का पाठ पढ़ाया गया। इन गेटों पर ट्रेन गुजरने के बाद जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

झांसी कानपुर रेल मार्ग पर दोहरीकरण होने के बाद से ट्रेनों का आवागमन बढ़ गया है। इस ट्रैक से प्रतिदिन प्रतिदिन पचास ट्रेनें गुजरती हैं। इससे 24 में लगभग 14 घंटे क्रासिंग के फाटक बंद रहते हैं। शहर के अंदर इस ट्रैक पर ग्वालियर मार्ग, दतिया गेट फिल्टर व उनाव गेट क्रासिंग (फाटक) पड़ती हैं। दिन में कई बार दो ट्रेनें एक के बाद एक निकलने पर 15 से 20 मिनट तक गेट बंद रहता है। गेट खुलने पर आमने- सामने वाहनों के आने पर जाम लग जाता है, जिससे लोग परेशान रहते हैं। खासकर ग्वालियर मार्ग क्रासिंग पर जाम लगने पर स्थिति सामान्य होने में आधे घंटे तक का वक्त लग जाता है।
शुक्रवार को आरपीएफ ने उक्त तीनों क्रासिंग गेट पर राहगीरों को फाटक बंद रहने की दशा में स्वयं को एवं अपने वाहनों को उचित दूरी पर रोकने व फाटक पूरी तरह खुल जाने के बाद ही सावधानीपूर्वक रेलवे लाइन को पार करने जैसे नियमों की जानकारी दी। साथ ही, संबंधित गेटमैनों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार न करने पर जागरूक किया गया। गेटमैनों को फाटक बन्द करते व खोलते समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक घनेंद्र सिंह, राजकुमारी गुर्जर, मुलायम सिंह यादव, रविन्द्र सिंह राजावत, नितिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान के लिए सुझाव
---------------------
- क्रॉसिंग पर सुबह साढ़े नौ से 12 और शाम को चार से सात बजे तक पुलिस तैनात रहे।
- क्रॉसिंग के आसपास और बीच की सड़क को दुरुस्त किया जाए।
- क्रॉसिंग से पहले बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों को व्यवस्थित रखा जाए।
- क्रेन की व्यवस्था हो, ताकि वाहन खराब होने पर उसे तत्काल वहां से हटाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें