फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत

विज्ञापन
tractor troly turn over, four woman ded
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत
विज्ञापन

दतिया/ झांसी। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के थाना पंडोखर क्षेत्र के समथर तिराहे पर मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार चार महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए । इनमें 12 की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग झांसी जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र केे लिधौरा गांव से रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर चालक को झपकी आ गई और ट्रैक्टर बबूल के पेड़ से टकराकर ट्रॉली समेत आठ फीट गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा निवासी महिला और पुरुष श्रद्धालु मंगलवार की रात गांव के ही भानुप्रताप सिंह यादव के ट्रैक्टर में बैठकर रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे। रात करीब दो बजे वे समथर तिराहा पर पहुंचे तभी अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से जा टकराया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली समेत करीब आठ फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे मेें सुमन (56) पत्नी पर्वत सिंह यादव, इमरत (50) पत्नी किशोरी लाल यादव, राजकुमारी (60) पत्नी भानुप्रताप यादव और क्रांति (40) पत्नी रामजीवन की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि, सियादेवी (45) पत्नी गोविंद सिंह यादव निवासी सिया थाना चिरगांव, अभि (10) पुत्र भानुप्रताप यादव निवासी लिधौरा, विनीता (35) पत्नी सुरेश यादव निवासी सिया थाना चिरगांव, लिधौरा निवासी विपिन (15) पुत्र अखिलेश यादव , कुसुमा (40) पत्नी राघवेंद्र यादव, प्रीति (35) पत्नी भानुप्रताप यादव , रामकुमार (45) , प्रीति (11) , मयूरी (42) , सेमली सैन (14) , आरती (25) निवासी बाग थाना टोड़ीफतेहपुर, गायत्री (30) निवासी बरीही थाना टोड़ीफतेहपुर, नैंसी यादव (12), रागिनी यादव (30) निवासी बाग थाना टोड़ी फतेहपुर, लिधौरा निवासी दीक्षा यादव (24), कृष यादव (डेढ़ साल), बालवती यादव (60), राममूर्ति यादव (30), प्रतीक्षा यादव (15), श्रीमती ज्ञान यादव (35), शशि यादव (35) और मिथिला यादव (40) घायल हो गईं।
विज्ञापन

इनमें गंभीर घायल अभि यादव, विपिन, शशि, प्रीति, गायत्री, कुसुमा, अंगूरी, रामकुमारी, राममूर्ति समेत 12 लोगों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने लिधौरा निवासी सुनील पुत्र किशोरी लाल यादव की तहरीर पर चालक भानुप्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें