फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में हादसा: गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

Fri, 06 Nov 2026 12:40 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

काली पहाड़ी गांव के पास गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से जुगनू की मौत हो गई। तेज रफ्तार से हुए इस हादसे में संदीप अहिरवार और रूपेंद्र परिहार घायल हुए, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
मौके पर पड़ा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव के पास गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली और गिट्टी के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जुगनू (24) उर्फ लखन को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


खजराहा बुजुर्ग निवासी जुगनू पुत्र कैलाश, संदीप अहिरवार पुत्र रोशन और रूपेंद्र परिहार पुत्र नंदराम निवासी बबीना ट्रैक्टर-ट्रॉली में गिट्टी लादकर खजराहा बुजुर्ग से आरा मशीन की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काली पहाड़ी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इससे गिट्टी से भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। तीनों युवक उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर ने मलबा और गिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला।

इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पहुंचते ही जुगनू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। बबीना थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक ट्रैक्टर के तेज रफ्तार में होने की वजह से वह अंसतुलित होकर पलट गया। दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें