बबीना। बबीना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली और तमंचा बरामद हुआ है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि 26 मई की रात बृजेंद्र यादव का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। बड़ौरा गांव के पास शुक्रवार रात घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अनूप सिंह यादव उर्फ दादा को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया गया। संवाद