फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। थाना समथर क्षेत्र के ग्राम साकिन के पास बृहस्पतिवार शाम करीब 7:00 बजे एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर सड़क पर बने गड्ढे में गिरने के बाद पलट गया था। चालक धान बेचकर अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


मृतक की पहचान ग्राम लोहागढ़ निवासी मानवेंद्र सेंगर (42) के रूप में हुई है। वह समथर मंडी में धान बेचने आया था। धान बेचने के बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस अपने गांव जा रहा था। ग्राम साकिन के पास सड़क पर बने गड्ढे में ट्रैक्टर का अगला पहिया चला गया। इससे ट्रैक्टर का अगला टायर अलग हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खाई में पलट गया। हादसे में मानवेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्रैक्टर पलटने से उसका सिर पानी में नीचे की ओर चला गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर समथर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। वहां चिकित्सक शशिकांत राजपूत ने परीक्षण के बाद मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें