फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाजार में अतिक्रमण बना जाम का कारण, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। नगर के मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर अस्थायी अतिक्रमण से शुक्रवार को भारी जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सामान फैला लेते हैं, जिससे पैदल यात्रियों को चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इसके अलावा, ग्राहक अपनी बाइक और कारें दुकानों के सामने ही खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम की समस्या बढ़ जाती है।

जाम के कारण कई बस, कार, बाइक और अन्य वाहन फंसे रहे। कुछ वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए गलियों से निकलने की कोशिश की, लेकिन वहां भी अव्यवस्थित पार्किंग के कारण परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर जिस किसी ने भी अतिक्रमण किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें