फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टूटी पुलिया से गुजर रहा ट्रैक्टर पलटा, चार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बृहस्पतिवार सुबह रक्सा थाने के रामगढ़ से गणेशगढ़ मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्राली में सवार चार मजदूर उसके नीचे दबकर घायल हो गए। हालांकि, उन्हें आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गणेशगढ़ मार्ग स्थित पुलिया बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से नहीं कराया गया। इसके सिवाय दूसरा कोई रास्ता न होने की वजह से लोग मजबूरन इस टूटी पुलिया के सहारे ही आते-जाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर करन राजपूत (24), राम किशोर (23), संजीव (26) एवं सोनू राजपूत (20) काम पर जा रहे थे। मिट्टी में धंसने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि इसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट पास होते ही पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें