फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रैक्टर छीनकर मालिक पर चढ़ाया, तालाब में छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने ट्रैक्टर छीनकर मालिक पर चढ़ाया, तालाब में छोड़कर भागे
विज्ञापन

पूंछ। थाना क्षेत्र के गांव बाबई के पास ट्रैक्टर चालक से बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर छीनकर मालिक और चालक चढ़ा दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश ट्रैक्टर को तालाब में उतारकर भाग गए। वारदात में ट्रैक्टर चालक और मालिक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना अंतर्गत गांव बाबई निवासी शीतल गांव के ही जगदीश बाबू का महिंद्रा ट्रैक्टर चलाता है। सोमवार दोपहर को शीतल ट्रैक्टर लेकर गांव से कस्बा पूंछ जा रहा था। रास्ते में उसे तीन बाइकसवार लोगों ने रोका और किसी बात पर झगड़ने लगे। तीनों ने ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर छीनकर भागने लगे। ड्राइवर ने ट्रैक्टर मालिक को वारदात की जानकारी दी। जिस पर ट्रैक्टर मालिक जगदीश ने बाइक से घटनास्थल पर पहुंचकर ड्राइवर के साथ ट्रैक्टर का पीछा किया। गांव ग्यारई रोड पर जगदीश ने ट्रैक्टर को रोकना चाहा, लेकिन बदमाशों ने ट्रैक्टर को बाइक पर चढ़ा दिया। इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर गांव ग्यारई के एक तालाब में उतारकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जगदीश और ड्राइवर शीतल को मोंठ अस्पताल भिजवाया। जहां से झांसी रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी तीनों युवक गांव ग्यारई के बताए जा रहे हैं। एसआई रमाशंकर तिवारी ने ट्रैक्टर को तालाब से निकलवाकर थाने में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें