फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्की के लिए महिलाओं की सहभागिता जरूरी

Wed, 02 Jan 2019 01:47 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
aprajita sapat, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत नए साल के पहले दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कर्मचारियों, अधिकारियों और अधिवक्ताओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बात चाहें किसी एक परिवार की हो, समाज की हो या देश की, बगैर महिलाओं की सहभागिता के कोई प्रगति नहीं कर सकता। महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम फहराए हुए हैं। महिलाएं सशक्त हैं, ये विश्वास उन्हें खुद के भीतर पैदा करना होगा। शासन-प्रशासन महिलाओं के साथ है। सरकार की ओर से नारी सशक्तीकरण को लेकर तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम महिला तक पहुंचे, इस कर्तव्य का निर्वहन योजनाओं के संचालित करने वाले विभागों के कर्मचारियों को करना होगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी ने शपथ पत्र भी भरे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें