फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैक की क्षमता में हुआ सुधार, झांसी-ललितपुर के बीच बढ़ी वंदेभारत की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन गति शक्ति के तहत मंडल के रेल खंडों में चल रहा ट्रैक की क्षमता सुधार का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेलवे ने झांसी-ललितपुर रेलखंड पर ट्रैक की क्षमता सुधारी तो हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस की रफ्तार में इजाफा हो गया। अब झांसी-ललितपुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस 120 की जगह 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही है। वहीं ललितपुर से खजुराहो तक ट्रेन की रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटा की गई है।

रेलवे मिशन गति शक्ति के तहत झांसी मंडल के प्रमुख रेलमार्ग धौलपुर-बीना, झांसी-कानपुर और झांसी-प्रयागराज पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटा करने की तैयारी में हैं। इसके लिए मंडल के सभी रेल खंडों में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के साथ ही ट्रैक की क्षमता में सुधार किया जा रहा है। हाल ही में रेलवे ने झांसी-ललितपुर के बीच ट्रैक की क्षमता सुधारी है। इसके बाद इस ट्रैक पर वंदेभारत एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ गई है।
विज्ञापन


उदयपुरा की कॉर्ड लाइन बचाएगी समय
दिल्ली और खजुराहो से चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के सफर में लगने वाले समय में जल्द ही दस से 20 मिनट की कमी आएगी। इसके लिए रेलवे ललितपुर के पास उदयपुरा स्टेशन पर कॉर्ड लाइन बिछा रहा है। इसका काम पूरा होने के बाद ट्रेन सीधे खजुराहो के लिए निकल जाएगी। अभी खजुराहो जाने के लिए ट्रेन पहले ललितपुर स्टेशन पहुंचती है। यहां 10 मिनट के ठहराव के दौरान ट्रेन के गार्ड को आगे और लोको पायलट को पीछे के कैब में जाना होता है। इसके बाद ट्रेन ललितपुर से वापस उदयपुरा आकर फिर खजुराहो मार्ग पर जाती है।
विज्ञापन


झांसी-ललितपुर रेलखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस की गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की गई है। मिशन गति शक्ति के तहत ट्रेनों की स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक करने का लक्ष्य है। इस पर काम चल रहा है। साथ ही उदयपुरा में कॉर्ड लाइन का निर्माण भी किया जा रहा है।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें