फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टॉपर रहीं निहारिका ने सिविल सर्विसेज की जगह चुनी व्यवसाय की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका से लौटकर शुरू की बॉडी केयर उत्पाद की कंपनी, आज सफल उद्यमी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉपर रहीं निहारिका तलवार ने अमेरिका से इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर पुलिस या प्रशासनिक सेवा की जगह व्यवसाय की राह चुनी। करीब दो साल पहले अपनी ब्यूटी केयर उत्पाद की कंपनी की शुरुआत की। शुरुआती दौर में संघर्ष के बाद आज वह सफल उद्यमी हैं, लेकिन उनका मानना है कि जिंदगी में हर कदम पर संघर्ष है।
विज्ञापन

झांसी की रहने वाली निहारिका बताती हैं कि पढ़ाई में अच्छे होने का मतलब यह नहीं है कि आप आईएएस, आईपीएस ही बनें। अमेरिका में इंजीनियरिंग के बाद दो साल वहीं नौकरी की, लेकिन उनका लक्ष्य बिजनेस वूमेन बनना था। इसके लिए अपने देश लौटीं। पिता अजय तलवार को बताया कि वह सिविल सर्विसेज की जगह अपना व्यवसाय करेंगी। व्यवसायी पिता ने भी बेटी की राह को सुगम बनाने में हर संभव मदद की। करीब दो साल पहले निहारिका ने बॉडी केयर उत्पादों की कंपनी मार्सलीम की शुरुआत की। वह बताती हैं कि पहले तो हर जगह से नकारात्मक परिणाम ही मिले, क्योंकि ब्यूटी प्रोडक्ट्स में काफी प्रतिस्पर्धा है। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। देशभर में 35 से ज्यादा प्रदर्शनी लगाईं। लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके उत्पाद भारतीय लोगों की त्वचा और मौसम को देखते हुए तैयार किए जाते हैं। जब उनके उत्पादों की गुणवत्ता लोगों को भाने लगी और ऑर्डर मिलना शुरू हुए तो आत्मविश्वास में इजाफा हुआ। इसके बाद सरकारी मदद भी मिली। उनकी कंपनी में ज्यादातर कर्मचारी महिलाएं हैं। वह महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवाकर भी कंपनी में नौकरी देती हैं। उनका कहना है कि संघर्ष केवल निचले स्तर पर ही नहीं, हर स्तर पर होता है। वह चाहती हैं कि उनकी कंपनी के उत्पाद घर-घर पहुंचें। इसके लिए दिन रात मेहनत भी कर रही हैं। कंपनी के उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें