फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कानून मंत्री तोमर लेकर आज झांसी आएगी दिल्ली पुलिस

Tue, 16 Jun 2015 12:09 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को दिल्ली पुलिस आज झांसी लेकर आएगी। जहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट के संबंध में तोमर से सवाल जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लॉ डिग्री के लिए तिलका मांझी यूनिवर्सिटी में जितेंद्र सिंह तोमर ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट लगाया था। तिलका मांझी यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए वेरिफिकेशन में बीयू प्रशासन ने उसे फर्जी करार दिया था। पूर्व मंत्री ने 20-04-1993 को बीयू का प्रवजन प्रमाण पत्र संख्या 156 निर्गत होने की बात कही थी, जबकि बीयू अधिकारियों ने जांच के बाद वर्ष 1993 में 26 मार्च से पांच मई के बीच 7001 से 7100 क्रमांक तक के माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने का जवाब भेजा था। इसी मामले में सोमवार रात को दिल्ली पुलिस तोमर को लेकर झांसी के लिए रवाना हो गई। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व कानून मंत्री पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह किसी भी सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं। दिल्ली में दक्षिण जिले के एक  सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले तो पूर्व कानून मंत्री पूछताछ में कुछ सहयोग कर रहे थे, अब तो सहयोग करना बिल्कुल बंद कर दिया है। जितेंद्र सिंह तोमर से कुछ भी पूछा जाता है तो वह एक ही बात कहते हैं कि उन्हें कुछ याद नहीं है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को राजधानी और शिवाजी कॉलेज का रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस को इन कॉलेजों में दाखिले के पुलिस के रिकॉर्ड मिला है। शिवाजी कॉलेज में सिर्फ दाखिला लिया था। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें