फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डिवाइडर पर काम कर रहे टोल कर्मियों को बेकाबू बस ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पूंछ। बृहस्पतिवार की दोपहर पूंछ थाना इलाके में झांसी-कानपुर हाईवे के डिवाइडर पर काम कर रहे चार टोल कर्मियों को बेकाबू रोडवेज बस ने रौंद दिया, जिससे मौके पर एक महिला कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायलों को मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि, हादसे से बाद से बस चालक और परिचालक गायब हैं।

बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे पूंछ में झांसी-कानपुर हाईवे पर खनिज बैरियर के पास टोल कर्मी डिवाइडर पर लगे पौधों की कटाई-छंटाई का काम कर रहे थे। इसी दरम्यान झांसी से कोंच की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। बस की चपेट में डिवाइडर पर काम कर रहे चार कर्मी आ गए, जिनमें जालौन जिले के थाना एट के ग्राम घगवा कला निवासी कैलाश की पत्नी पानकुंवर (58) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एट निवासी हरीबाबू, ग्राम बिलांया निवासी गुड्डी देवी और एट के ग्राम ईगुई निवासी हरगोविंद घायल हो गए। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था। वह मोबाइल पर बात कर रहा था और किसी को कोई नंबर बता रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। यात्रियों के अनुसार गनीमत रही कि सड़क के दूसरी और कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।

पूंछ थाना प्रभारी ने बताया कि चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें