झांसी और ललितपुर में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को कोरोना के 903 केस मिले हैं। जबकि, तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें ललितपुर में एक और झांसी में दो लोगों की मौत हुई है।
झांसी और ललितपुर में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को कोरोना के 903 केस मिले हैं। जबकि, तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें ललितपुर में एक और झांसी में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी तरफ शनिवार से सोमवार तक शहर के सारे पार्क बंद रहेंगे। सैनिटाइजेशन के लिए बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, महाराष्ट्र से वापसी कर रहे मजदूर बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमण की बड़ी वजह बन रहे हैं। ट्रेनों से झांसी पहुंच रहे हर बीसवें मजदूर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। बीते तीन दिनों में झांसी स्टेशन पर उतरे 90 मजदूरों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। यह आंकडे़ तब सामने आ रहे हैं जब केवल एक बार में 200 मजदूरों की कोरोना जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन लगने से मजदूरों के लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। अधिकांश मजदूर ऐसे हैं, जिनका काम धंधा ठप हो गया है। बड़ी संख्या में मजदूरों की नौकरी चली गई हैं। महाराष्ट्र से लौट रहे मजदूर अपने साथ में कोरोना संक्रमण लेकर आ रहे हैं। स्टेशन पर हो रही जांच पर गौर करें तो बुधवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक की गई 200 जांचों में 10 और दोपहर 12 से शाम छह बजे तक की गईं 200 जांचों में 10 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए।