फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन झांसीः आज से मिलेगा राशन, वितरण बनेगा चुनौती

Wed, 01 Apr 2020 04:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के बाद लोगों को राशन मुहैया कराने के लिए आज से वितरण शुरू किया जाएगा। इस दौरान 794 राशन दुकानों पर लोगों को निशुल्क राशन बांटा जाएगा। इसे लेकर पूर्ति विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वितरण के दौरान मनरेगा जॉबकार्ड धारकों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों और नगर निकायों में पंजीकृत मजदूरोें को निशुल्क राशन भी मिलेगा।

विज्ञापन


इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन विभाग के चुनौती बनेगा। इसके लिए हर दुकान पर अधिकारी की तैनाती कर दी है। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों को निशुल्क राशन मुहैया कराने की घोषणा की है। इसके चलते पांच अप्रैल से शुरू होने वाला राशन वितरण इस बार एक अप्रैल से शुरू होगा। इसे लेकर हर राशन दुकान पर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक ई-पॉस मशीन के लिए जरिए राशन बांटा जाएगा। योजना के मुताबिक अंत्योदय कार्डधारक को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल प्रति यूनिट दिया जाएगा।

जबकि मनरेगा जॉबकार्डधारकों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों और नगर निकाय में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति यूनिट की खाद्यान्न दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि हर राशन दुकान पर पंजीकृत कार्डधारकों और मजदूरों को राशन बांटा जाएगा। कोरोना वायरस को लेकर हर दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को करना होगा भुगतान
जिले में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन के लिए भुगतान करना होगा। उन्हें दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो की दर से चावल मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 12 रुपये प्रति यूनिट की दर से राशन पाने के लिए भुगतान करना होगा।

हाथ धुलवाकर लगावाएंगे अंगूठा
राशन वितरण के दौरान हाथ धुलवाकर ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। इसके लिए दुकानों पर सैनिटाइजर और साबुन रखवा दिए गए हैं। साथ पानी की व्यवस्था की गई है।

कमिश्नर ने की लोगों से अपील
राशन वितरण के दौरान सावधानी बरतने के लिए मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने लोगों से अपील की है। कमिश्नर ने बताया कि राशन के लिए लोगों को परेशान नहीं होना है। सभी को वितरण किया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। साथ ही सैनिटाइजेशन कर ही राशन वितरित किया जाए।
विज्ञापन


आंकड़ों की नजर में
331549 पात्र गृहस्थी कार्डधारक जिले में
45830 अंत्योदय कार्डधारक जिले में
3.5 लाख मनरेगा मजदूर जिले में
25 हजार श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर
40 हजार नगर निकायों में पंजीकृत मजदूर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें