फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी: आज से शुरू होगा क्षेत्रीय कार्यक्रमों का प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते आकाशवाणी में बंद किया गया क्षेत्रीय कार्यक्रमों का प्रसारण आज से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही घर-घर में ऑल इंडिया रेडियो के संगीत और धुन गूंजने लगेगी।
विज्ञापन

झांसी आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण इलाके के लोगों के लिए पसंदीदा बने हुए हैं, जिसके चलते श्रोताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाले भक्ति संगीत, वंदना, हिंदी व अंग्रेजी समाचार, बुंदेली लोकगीत, युवा वाणी, किसान वाणी, नारी जगत, महिला मंडल, फिल्मी संगीत, शास्त्रीय संगीत सहित कई क्षेत्रीय कार्यक्रमों काश्रोताओं को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होते ही तीन मई से झांसी केंद्र से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का प्रसारण बंद कर दिया गया था। इससे क्षेत्रीय कार्यक्रम नहीं सुन पाने से श्रोताओं में मायूसी थी। संक्रमण की रफ्तार थमते ही निदेशालय के आदेशानुसार आज से आकाशवाणी केंद्र से क्षेत्रीय प्रसारण शुरू हो जाएगा। आकाशवाणी केंद्र के स्टेशन प्रबंधक कुंज बिहारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें