फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और गोरखपुर के लिए आज नहीं ट्रेनों में जगह

विज्ञापन
jhansi railway station - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होली मनाने के बाद शनिवार से दूसरे शहरों में काम करने वाले लोगों का ट्रेनों से लौटना शुरू हो गया। रविवार को सबसे अधिक दिल्ली और गोरखपुर की तरफ यात्री सफर करेंगे। इससे झांसी से गुजरने वाली किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। शनिवार को उक्त रूट पर जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग) का भी टिकट नहीं बन सका।
विज्ञापन

शनिवार को एक दिन पहले तत्काल आरक्षण के लिए मारामारी मची रही। दिन भर तत्काल टिकट लेने के लिए काउंटरों पर भीड़ रही। यात्रियों की सुबह चार बजे बाद से ही काउंटरों पर कतार लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान कई बार धक्का-मुक्की की भी स्थिति बनी। प्रमुख रूप से लोकमान्य तिलक-लखनऊ एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, पठान कोट एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, छपरा मेल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति, मंगला एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की पल भर में ही तत्काल की सीटें भर गईं। बर्थों की संख्या कम होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, रविवार को सबसे अधिक यात्री लौटना चाहते हैं। इस कारण दिल्ली और गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण लेने वालों की सबसे अधिक मांग रही। लोग वेटिंग तक का टिकट बनवाने के लिए तैयार थे, लेकिन नो रूम (प्रतीक्षा सूची का टिकट बनना बंद होना) आने से टिकट भी नहीं बन पा रहा था।
 
यह बरतें सावधानी
---------------
- तत्काल का टोकन लेने के लिए सुबह आठ बजे से पहले ही आरक्षण कार्यालय पहुंच जाएं।
- सुबह 9.30 बजे से एसी और 10.30 बजे से स्लीपर कोच के लिए टोकन मिलते हैं।
- सुबह 10 बजे से एसी और स्लीपर क्लास में 11 बजे से तत्काल टिकट बनना शुरू होते हैं।
- तत्काल टिकट पाने के लिए यात्री पहले से पता कर लें कि संबंधित स्टेशनों के लिए कौन-कौन सी ट्रेनें जाती हैं।
- लाल रंग के आरक्षण फार्म को टोकन लेने से पहले भरकर पूरी तरह तैयार रखें।
- आरक्षण लेते समय अगर फार्म में भरी गई ट्रेन में आरक्षण न मिल सके तो तुरंत दूसरी ट्रेन का नंबर फार्म पर भरें।
- फार्म पर स्पष्ट नाम, ट्रेन नंबर, स्टेशन का नाम, उम्र, लिंग, पता, मोबाइल नंबर आदि भरें। ताकि कर्मचारी को फार्म में कमियां निकालने का मौका न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें