फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

611 करोड़ के विकास कार्यों की आज रखी जाएगी बुनियाद

विज्ञापन
kraft mela graund - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी रविवार को 611 करोड़ की विकास की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मेडिकल कालेज के नवनिर्मित रिसेप्शन हॉल का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता एक सप्ताह के भीतर लागू होने की संभावना है। सरकार आचार संहिता से पहले लंबित पड़ीं विकास की परियोजनाओं को शुरू करना चाहती है, ताकि चुनाव में जनता के बीच विकास का संदेश लेकर जाया जा सके। इसी कड़ी में 15 फरवरी को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। 28 फरवरी को सैनिक स्कूल का लोकार्पण करने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को झांसी आना था, परंतु भारत - पाकिस्तान की सीमा पर उपजे तनाव के चलते उनका ये कार्यक्रम रद हो गया। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रविवार को झांसी आ रहे हैं।
वे यहां झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा व हमीरपुर जिले की विकास की 611 करोड़ लागत की 84 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जबकि, 4.76 करोड़ से निर्मित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के रिसेप्शन हॉल का लोकार्पण करेंगे। क्राफ्ट मेला ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती व जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
------------------------------------
- ईस्ट वेस्ट फोरलेन कॉरिडोर को जोड़ने वाले स्थान ग्वालियर रोड हवाई पट्टी के आगे चौराहे का निर्माण। उल्लेखनीय है कि पहले यहां ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन सेना की आपत्ति की वजह से काम साल 2008 से बंद पड़ा हुआ था। आपत्ति अभी भी नहीं हटी, जिससे अब ओवरब्रिज की जगह चौराहा बनाया जा रहा है।
- मेडिकल बाईपास चौराहा और महेबा - गुरसराय मार्ग पर दो अंडरपास का निर्माण।
- अलग - अलग स्थानों पर 21 फुट ओवरब्रिज का निर्माण, ताकि लोग आसानी से पैदल सड़क पार कर सकें।
- सर्किट हाउस और पीडब्लूडी मुख्य अभियंता परिसर की सड़कों का निर्माण।
- शिवपुरी रोड से राजघाट कॉलोनी, बैंकर्स कॉलोनी और सीपरी बाजार की रायगंज कॉलोनी की सड़क का निर्माण।
- एरच - गुरसराय - मऊरानीपुर मार्ग का निर्माण।
- रानीपुर निवाड़ी मार्ग का निर्माण।
- रानीपुर और बरुआसागर के रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों का निर्माण।  
- हंसारी - बैदोरा, रक्सा - करारी और बबीना तालबेहट सड़क का निर्माण।  
- सहारा कॉलोनी से पंचवटी कॉलोनी की ओर सड़क का निर्माण।  
- पं. दीनदयाल सभागार के उच्चीकरण का काम।
- प्रदर्शनी मैदान में पार्क और पुस्तकालय का निर्माण।  
- हीरोज ग्राउंड खेल मैदान का उच्चीकरण।  

12 बजे क्राफ्ट मेला ग्राउंड में होगी जनसभा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ग्वालियर रोड स्थित हेलीपैड से सुबह 11.50 बजे चलकर 12 बजे क्राफ्ट मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां केंद्रीय मंत्री उमा भारती और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे। 12 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम एक बजे तक चलेगा। इस दरम्यान विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास व जनसभा होगी।

दिन भर जारी रहीं तैयारियां
किले की तलहटी में स्थित जनसभा स्थल क्राफ्ट मेला ग्राउंड पर आयोजन की तैयारियां दिन भर जारी रहीं। टेंट को सजाया जाता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, भाजपा नेता भी आयोजन स्थल पर डेरा डाले रहे। उल्लेखनीय है कि रैली के लिए जिले की चारों विधानसभाओं को दस - दस हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें