फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू की वेबसाइट पर जाकर 2.50 लाख अभ्यर्थी कर चुके हैं आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद फॉर्म खुलना बंद हो जाएगा।
शासन ने इस बार भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी है। चार अप्रैल को शासन ने पत्र जारी करके परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी थी। इसके तहत 30 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क और एक से सात मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका दिया गया। सोमवार तक करीब 2.50 लाख अभ्यर्थी परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं। जबकि, 2.16 लाख छात्र-छात्राओं ने फीस भी जमा कर दी है। बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को आवेदन करने का अंतिम दिन है। रात 12 बजते ही आवेदन खुलना बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जून को होगी प्रवेश परीक्षा
बीएड की प्रवेश परीक्षा नौ जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 30 जून को आएगा। 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें