फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज और कानपुर के बाद तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। प्रयागराज और कानपुर के बाद झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। सूरज की तेज तपिश के कारण दोपहर में आसमान से आग बरसती रही। ऐसे में सड़कों पर भीड़भाड़ भी कम रही।
विज्ञापन

झांसी में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादल छाने के भी आसार हैं। मगर फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को झांसी में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान के मामले में झांसी प्रदेश में टॉप पर रहा। अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहने पर प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जबकि, 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने पर कानपुर दूसरा गर्म शहर रहा। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसा ही तापमान बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें