पश्चिम रेल के हरदा खंडवा खंड में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के मध्य मंगलवार की रात कामायनी एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण आधा दर्जन ट्रेनों को रद कर दिया गया। यह ट्रेनें बृहस्पतिवार को झांसी नहीं आएंगी। इसके अलावा एक दर्जन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
बुधवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 11015 डाउन कुशीनगर एक्सप्रेस, 11070 अप तुलसी एक्सप्रेस, 12107 डाउन लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12617 डाउन मंगला एक्सप्रेस, 12943 डाउन बलसाड कानपुर एक्सप्रेस रद कर दी गई। यह सभी ट्रेनें बृहस्पतिवार को झांसी नहीं आएंगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित रूट से न जाकर निषादपुरा, इटारसी एवं भोपाल होते हुए लोकमान्य तिलक जाएगी। गाड़ी संख्या 11057 डाउन पठानकोट एक्सप्रेस जलगांव, भुसावल, नागपुर, इटारसी, भोपाल होकर लोकमान्य तिलक, गाड़ी संख्या 12534 अप पुष्पक एक्सप्रेस जलगांव, सूरत, नागदा, बैरागढ़ एवं निषादपुरा होकर लखनऊ, गाड़ी संख्या 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस भुसावल, सूरत, बैरागढ़, निषादपुरा होकर जम्मूतवी, गाड़ी संख्या 12137 डाउन पंजाब मेल जलगांव, सूरत, बैरागढ़, निषादपुरा होकर फिरोजपुर, गाड़ी संख्या 12627 डाउन कर्नाटका एक्सप्रेस भोपाल, बैरागढ़, भुसावल होकर बंगलूरू, गाड़ी संख्या 12716 अप सचखंड एक्सप्रेस निषादपुरा, बैरागढ़, बीरसिंहपुर होकर नांदेड, 12779 डाउन गोवा एक्सप्रेस जलगांव, सूरत, नागदा, कोटा, मथुरा होकर निजामुद्दीन, 12780 अप गोवा एक्सप्रेस निषादपुरा, बैरागढ़, भुसावल होकर वास्कोडिगामा, 12715 डाउन नांदेड अमृतसर एक्सप्रेस जलगांव, सूरत, नागदा, कोटा, मथुरा होकर अमृतसर, 12630 अप निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस कोटा, जलगांव होकर यशवंतपुर व गाड़ी संख्या 12618 अप मंगला एक्सप्रेस इटारसी, नागपुर, भुसावल होकर एर्नाकुलम जाएगी।