फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला और रानी महल में प्रवेश आज नि:शुल्क

Mon, 19 Nov 2018 12:52 AM IST
jhansi
विज्ञापन
rani laxmibai birthday - फोटो : demo
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से मनाया जाएगा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को संरक्षित स्मारक किला और रानी महल में सैलानियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। वहीं, धरोहरों पर जागरूकता के लिए कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के वरिष्ठ संरक्षण सहायक पीकेके रेड्डी ने बताया कि  विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर केंद्रीय संरक्षित स्मारक झांसी किला व रानी महल में भ्रमण पर आने वाले सैलानियों के लिए 19 नवंबर को प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इधर राज्य पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह में 19 को ललितपुर में धरोहर जागरूकता रैली, 20 नवंबर को राजकीय संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी व बरुआसागर किला में स्वच्छता अभियान, स्थानीय छात्रों व विदेशी पर्यटकों का शैक्षिक भ्रमण, 21  नवंबर को ललितपुर में धरोहर जागरूकता विषय पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, 22 को राजकीय संग्रहालय झांसी में धरोहर अभिरुचि चित्रकला प्रतियोगिता, 23 व 24 को झांसी नगर में धरोहर जागरूकता पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, 25 को राजकीय संग्रहालय में पुरातत्व विषय पर व्याख्यान, बुंदेलखंड इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति शोध संस्थान झांसी के संयुक्त तत्वावधान में इतिहास एवं पुरातत्व विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें