फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरोहरों का महत्व बताया विद्यार्थियों को

Tue, 19 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kila, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। विश्व धरोहर दिवस पर सोमवार को केंद्रीय एवं राज्य पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया, वहीं विद्यार्थियों को धरोहर का महत्व बताया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई द्वारा रानी लक्ष्मी बाई के समर पैलेस बरुआसागर किले में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। वहीं, धरोहर अभिरुचि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मेें प्रतिभाग कराया। इस दौरान इकाई के संरक्षण सहायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि  सभी का कर्तव्य है कि वह देश की पुरातत्व धरोहरों का संरक्षण करे। इस मौके पर शिक्षिका सीमा अग्रवाल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शैक्षिक भ्रमण में राजकीय बालिका इंटर कालेज, पं. राम सहाय शर्मा इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जीपी नायक गर्ल्स इंटर कालेज एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभासद मुकेश, प्रमोद जागीरदार, धमेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के झांसी उप मंडल में एतिहासिक किला में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी कर्मचारी शामिल हुए। यह अभियान 30 अप्रैल तक केंद्रीय संरक्षित स्मारकों पर चलेगा।

वहीं स्वच्छ भारत मिशन के प्रति चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाडे़ के अंतर्गत आर आर कलैक्टिव प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नगर निगम के कार्यकर्ताओं ने झोकन बाग स्थित सिमेट्री मेमोरियल पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि यह धरोहरें झांसी के इतिहास की धड़कनें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें