फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए मम्मी-पापा की ई क्लास लगाएगा मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए मम्मी-पापा की ई क्लास लगाएगा मेडिकल कालेज
विज्ञापन

झांसी। एम्स की तर्ज पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज आम जनता को ‘डॉक्टरी’ पढ़ाएगा। कोरोना के अलग-अलग स्ट्रेन, तैयारियों, इलाज, सावधानियों आदि के बारे में विशेषज्ञ वीडियो तैयार करेंगे। इस वीडियो को मेडिकल कॉलेज अपने यू-ट्यूब पेज पर अपलोड करेगा। लोग भी सीधे विशेषज्ञों से सवाल कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकते हैं। ऐसा करने वाला झांसी प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज होगा। अब तक यह सुविधा एम्स, नई दिल्ली की तरफ से ही दी जा रही है।
कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हुई है। हाल ये है कि अभी तक मौतों का सिलसिला थमा नहीं है, जबकि रोज मिलने वाले संक्रमितों की संख्या दस के अंदर पहुंच गई है। डॉक्टरों का कहना है कि देर से अस्पताल पहुंचाने वाले ज्यादातर मरीज अपनी जान गंवा बैठे। अब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही महीनों में कोरोना की तीसरी लहर का हमला हो सकता है। ऐसे में झांसी मेडिकल कॉलेज ने तीसरी लहर और इस महामारी को लेकर जागरूक करने का फैसला किया है। यह जागरूकता वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा बीमारी के संबंध में तैयार किए गए वीडियो के जरिए लाई जाएगी। रविवार से मेडिकल कॉलेज की तरफ से विशेषज्ञों के वीडियो यू-ट्यूब पेज पर अपलोड किए जाने लगेंगे। संभावना है कि इस संबंध में पहला वीडियो बाल रोग विशेषज्ञ की तरफ से जारी किया जाएगा। फिर लगातार समय-समय पर अलग-अलग विभागों के डॉक्टर अपनी बात वीडियो के जरिए जनता तक पहुंचाएंगे। ताकि, कोरोना की नई लहर से पहले ही जनता काफी हद तक जागरूक हो जाए। लोगों को कोविड का स्वरूप, नियंत्रण, सावधानियां, कब चिकित्सीय परामर्श लें समेत कई अहम जानकारियां बताई जाएंगी। कुछ घंटों के लिए लोग कमेंट करके भी अपने सवाल पूछ सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे देख सकेंगे वीडियो
झांसी मेडिकल कॉलेज ‘महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज’ नाम से यू-ट्यूब पर पेज बना हुआ है। लोगों को यू-ट्यब पर जाकर इस नाम से पेज को सर्च करना पड़ेगा। पेज सामने आते ही वीडियो दिखाई देने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रविवार से मेडिकल कॉलेज के यू-ट्यूब पेज पर वीडियो अपलोड किए जाने लगेंगे। लोग डॉक्टरों से सीधे सवाल भी पूछ सकेंगे। इसके लिए कुछ घंटों तक कमेंट का विकल्प खोला जाएगा। समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह वीडियो तैयार किए जाएंगे। सामान्य भाषा में डॉक्टर अपनी बात रखेंगे। - डॉ. अंशुल जैन, उप प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें