गुरसराय। बुधवार को पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस गुरसराय में बुंदेली भाषा को लेकर सेमिनार हुआ। जिसमें अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा के मुख्य अतिथि और अखिल भारतीय गायत्री विश्व परिवार के प्रमुख सतीश चंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में बुंदेली भाषा को लेकर एक सेमिनार हुआ। जिसमें राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने कहा उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक रवि शर्मा और गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत द्वारा बुंदेली भाषा से लेकर बुंदेलखंड को अलग से वहां की पहचान संस्कृति भाषा के साथ-साथ प्राकृतिक संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जो कदम उठाया है वह बहुत ही साहसिक और सराहनीय है।
राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि वह जल्द से जल्द केंद्र सरकार से और संसद में बुंदेली भाषा को अनुच्छेद 8 बी सूची में दर्ज कराने की मांग करते हैं। साथ ही इस संबंध में सांसद व राज्यसभा में प्रस्ताव के लिए पूरी कोशिश करेंगे। इस मौके पर सतीश चंद्र चौरसिया, कुंवर रामकुमार सिंह, फूलसिंह परिहार, अखिलेश तिवारी सुट्टा, अखिलेश तिवारी छिरौरा, सोम मिश्रा, कौशल किशोर, हरिशचंद्र नायक, शौकीन खान, आयुष त्रिपाठी मौजूद थे।