फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कॅरिअर काउंसिलिंग में छात्राओं को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में व्यावसायिक अभिप्रेरण समिति की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को उनके भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सरकारी योजनाओं एवं सरकारी नौकरियों में रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन




कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक सेवायोजन अधिकारी वसीम मुहम्मद, प्राचार्या प्रो. अनुभा श्रीवास्तव, समाजसेवी राघवेंद्र ने किया। इस अवसर पर समिति प्रभारी डॉ. मनीष पटेल ने वर्तमान समय में कॅरिअर काउंसलिंग की प्रासंगिकता एवं उसके महत्व को बताया। वहीं, मुख्य अतिथि ने छात्राओं को सेवायोजन पोर्टल एवं रोजगार संगम पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम अधिकारी संदीप साहू ने विभिन्न सरकारी प्रयासों पर छात्राओं को बताया। साथ ही अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विकास श्रीवास्तव, डॉ. हीरालाल, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. क्रांति त्रिवेदी, डॉ. सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें