फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के दौरान बुजुर्ग ने वार्ड ब्वाय को जड़ा चांटा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोनी की वैक्सीन लगवाने को लेकर हुए हंगामा के बाद पहुंची पुलिस ने व्यवस्था बनब?
विज्ञापन
टीकाकरण के दौरान बुजुर्ग ने वार्ड ब्वाय ने जड़ा चांटा
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में टीकाकरण के दौरान एक बुजुर्ग का वार्ड ब्वाय से विवाद हो गया। गुस्साए बुजुर्ग ने वार्ड ब्वाय को चांटा जड़ दिया। इसके बाद हंगामा होने लगा और कर्मचारियों ने टीकाकरण बंद कर दिया। मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के बाद फिर से टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों वैक्सीन लगाई जा रही थी। ऐसे में टीकाकरण स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लाइन में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार करने लगे। इसी बीच, कुछ लोग लाइन तोड़कर चैनल गेट से अंदर घुस गए। मौके पर मौजूद वार्ड ब्वाय ने लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। साथ ही, कहा कि सभी लाइन में खड़े होकर बारी-बारी से आएं। इसी बीच, एक बुजुर्ग वार्ड ब्वाय से भिड़ गया। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए बुजुर्ग ने वार्ड ब्वाय को चांटा जड़ दिया। फिर टीकाकरण स्थल पर हंगामा शुरू हो गया। कर्मचारियों ने टीकाकरण का काम बंद कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग वहां से चला गया। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने सभी को टीकाकरण स्थल के बाहर लाइन में खड़ा करवाया। पुलिस की मौजूदगी में टीकाकरण फिर से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें