फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में डेरा डाले टिड्डी दल, झांसी - ललितपुर में अलर्ट

विज्ञापन
Tiddi team jansi and lalitpur alert
विज्ञापन
झांसी। फसलों के लिए गंभीर खतरा बन चुके टिड्डी दल झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अलग - अलग इलाकों में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को दिन भर झांसी और ललितपुर में इनकी निगरानी की जाती रही। टिड्डी दल के हमले से निपटने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टिड्डी दल के बुधवार को झांसी के बबीना और ललितपुर में पहुंचने की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके मद्देनजर संबंधित इलाकों में दिन भर इनकी निगरानी की जाती रही। सरकारी टीमों के अलावा किसान भी निगहबानी में जुटे रहे। कीटों को भगाने के लिए शोर के इंतजाम ढोल, नगाढ़े, साउंड आदि की व्यवस्था कर रहे। लेकिन, शाम तक कीट नहीं पहुंचे। कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार से टिड्डी दल अशोक नगर तथा शिवपुरी जिले के खनियाधाना, चंदेरी व पिछोर के आसपास सक्रिय हैं। वहीं इनके रात्रि विश्राम की संभावना है। उप कृषि निदेशक कमल कटियार ने बताया कि शिवपुरी के ख्याबदा कलां में एक बड़ा टिड्डी दल मौजूद हैं। उक्त सभी स्थान झांसी और ललितपुर के करीब हैं। हवा का रुख अनुरूप होते ही ये टिड्डी दल कभी भी झांसी व ललितपुर की सीमा में दाखिल हो सकते हैं। बुधवार को बबीना के रसोई ग्राम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी की अगुवाई में विभागीय टीम ने किसानों को टिड्डी दल से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें