फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रहा बृहस्पतिवार, कहीं पार्षद तो कहीं अभियंता भिड़े

Fri, 26 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में बृहस्पतिवार की दोपहर हंगामेदार रही। कार्यकारिणी कक्ष में ठेके के विवाद को लेकर डिप्टी मेयर व पार्षद के बीच में धक्कामुक्की हो गई। वहीं, हड़ताल कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स ने नगर निगम के विद्युत विभाग के एई के साथ भी झूमाझटकी की। किसी तरह दोनों मामले शांत कराए गए।
विज्ञापन


झांसी। वार्ड संख्या 10 में बन रहे एक नाले के ठेके को लेकर नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में उप सभापति से पार्षद ने धक्कामुक्की की। आरोप है कि पार्षद ने हत्या की भी धमकी दी। उप सभापति व पार्षद समाजवादी पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं।

नगर निगम के उपसभापति भरत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 11.52 बजे उनके मोबाइल पर समाजवादी पार्टी के पार्षद पुष्पेंद्र यादव का फोन आया। उन्होंने कहा कि वह टेंडर के संबंध में बात करना चाहते हैं। उनके कहने पर वह नगर निगम पहुंच गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12.40 बजे पुष्पेंद्र उन्हें अपने एक अज्ञात बंदूकधारी साथी के साथ नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में ले गए और वार्ड संख्या दस में बन रहे नाले के लिए टेंडर डालने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने टेंडर न डालने की बात कही तो पुष्पेंद्र ने कॉलर पकड़ कर धक्कामुक्की की। उनके शोर मचाने पर पार्षद जान से मारने की धमकी देता हुए चले गए। भरत यादव की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात तक मामला दर्ज नहीं किया था।

इधर, इस मामले को लेकर सपा पार्षद पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि उपसभापति से एक काम को लेकर मुंहवाद हुआ था। हाथापाई, गालीगलौज व धमकी का आरोप गलत है। यह हमारा आपस का मामला है, जिसे बैठकर सुलझा लिया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे बताएंगे सच्चाई
नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के अनुसार कैमरे चालू रहते हैं। घटना के समय यदि बिजली की कोई समस्या न रही होगी तो घटना उसमें कैद हुई होगी। पुलिस अथवा पार्षदों द्वारा मांगे जाने पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा।


हड़ताली इंजीनियर्स ने ननि के अभियंता से की झूमा झटकी
झांसी। हड़ताल कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में जमकर हंगामा किया। उन्होंने हड़ताल के दौरान काम कर रहे नगर निगम के विद्युत विभाग के एई के साथ बदसलूकी की। नगर निगम के कर्मचारियों व पार्षदों द्वारा मध्यस्थता करने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स वापस लौट गए।

विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स गुरुवार को हड़ताल पर थे। नगर निगम के विद्युत विभाग में काम की अधिकता होने के कारण सहायक अभियंता मोहम्मद रिजवान हड़ताल में शामिल नहीं हो सके। यह जानकारी हड़ताल करने वाले इंजीनियर्स को मिली तो वह जुलूस बनाकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंच गए। कार्यालय में जाकर उनसे गालीगलौज करने लगे।

एई ने अभद्रता का विरोध किया तो इंजीनियर्स ने उनके साथ झूमाझटकी कर दी, जिससे उनका चश्मा गिर गया। शोरगुल सुन वहां से निकल रहे पार्षद रविकांत मौर्य ने नगर निगम के कर्मचारियों को एकत्र किया और अभद्रता कर रहे इंजीनियर्स का विरोध किया। कर्मचारियों को एकजुट होते देख हड़ताली इंजीनियर्स वहां से चले गए।

एई मोहम्मद रिजवान ने बताया कि वह हड़ताल के समर्थन में हैं, लेकिन नगर निगम में कार्य की अधिकता होने के कारण वह अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ पा रहे हैं। उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी नगर आयुक्त को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें