आरोप है कि खुद को आरपीएफ कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने युवक के 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल, आधार कार्ड छीन लिया। इसी दरम्यान एक ट्रेन आ गई, जिसमें से सवारियां उतरने की वजह से स्टेशन पर भीड़भाड़ हो गई।
इसी बीच आरपीएफ कर्मी बनकर आया युवक लड़की को भी अपने साथ लेकर स्टेशन से रफूचक्कर हो गया। युवक रविवार को दिन भर लड़की की तलाश करता रहा। वहीं, लड़की भटकते हुए पुलिस के पास पहुंच गई।
लड़की ने बताया कि आरपीएफ कर्मी बनकर आया युवक उसे अपने साथ कमरे पर ले गया था। वहां उसने छेड़खानी की कोशिश की। इस पर वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली और पुलिस के पास पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस आरपीएफ कर्मी बनकर लूट करने वाले युवक की तलाश में जुटी हुई है।