फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खाते से निकल गए दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही के खाते से निकाल लिए दस हजार
विज्ञापन

झांसी। ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी के बाद एक सिपाही के खाते से साइबर ठगों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम जाने का मोबाइल पर संदेश देखकर उनको ठगी का पता चला। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना चिरगांव की डायल 100 गाड़ी में सिपाही सत्येंद्र तैनात हैं। शनिवार को उन्होंने एक कंपनी की ऑनलाइन साइट से मोबाइल खरीदा। जिसके एवज में उनके खाते से चार हजार रुपये ऑनलाइन कट गए। ऑनलाइन बुकिंग का मेसेज न आने के कारण उन्होंने कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि किसी भी प्रकार की कोई बुकिंग नहीं हुई है। इस पर उन्होंने रकम वापस मांगी, जिस पर जालसाज ने उनसे खाते की जानकारी लेकर ओेटीपी संदेश भेजा, जिसके बाद उक्त संदेश की जानकारी लेकर खाते से करीब 10 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये कटने का संदेश देखकर वह घबरा गए। तुरंत बैंक को जानकारी देकर खाता ब्लॉक कराया। सूचना पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी ऑनलाइन मोबाइल खरीदारी में साइबर ठग कई लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें