फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बच्चों को कराना पड़ रहा रूट केनाल, दांत उखाड़ने तक पड़ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। टॉफी, चॉकलेट खाने और दूध पीकर बिना ब्रश किए सोने वाले बच्चों को तीन साल में रूट केनाल का दर्द झेलना पड़ रहा है। इस छोटी सी उम्र में कइयों के दांत तक उखाड़ने पड़ रहे हैं। कोरोना काल में ये समस्या काफी बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि खाने के बाद सही से दांतों की सफाई न करने से कीड़े (केरीज) लग रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में बच्चों को घर पर टीवी देखते समय जंक फूड, चिप्स, चॉकलेट आदि खाने की आदत काफी बढ़ गई। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत मिसुरिया ने बताया कि अब बच्चे बाहर से ये सामान खरीदकर घर ले जाते हैं और खाते रहते हैं। इसके अलावा दूध पीते-पीते कई बच्चे सो भी जाते हैं और ब्रश नहीं करते हैं। कोविड के इन दो सालों में बच्चों के दांतों में कीड़े लगने के मामलों में डेढ़ गुना तक वृद्धि हो गई है। वहीं, बीते पांच सालों में ऐसे मरीज दोगुने हो गए हैं। बताया गया कि शुरूआत में अगर दांत में कीड़ा लगता है तो कई लोग इसे निकलवाते नहीं हैं। बाद में ज्यादा गहराई तक कीड़ा पहुंच जाता है। इसके बाद रूट केनाल (आरसीटी) करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि तीन से 15 साल तक के 12 से 15 बच्चों की सप्ताह में आरसीटी हो रही है। दो से तीन के दांत उखाड़ने पड़ रहे हैं।
मुंह से सांस लेने वालों को ज्यादा होती दिक्कत
डॉ. रजत ने बताया कि माउथ ब्रीदर्स (मुंह से सांस लेने वाले) बच्चों में कीड़े लगने के मामले ज्यादा सामने आते हैं। नाक से जुड़ी समस्या होने पर बच्चे मुंह से सांस लेते हैं। लार ग्रंथि मुंह को साफ करने का काम करती हे। मुंह खुला होने से लार सूख जाती हैं। मुख का नम वातावरण भी सूख जाता है। इससे बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। ऐसे में दांत में कीड़े लग जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि बच्चे को सुबह के अलावा रात में सोने से पहले ब्रश जरूर कराएं। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। परिजन बच्चों को अच्छी तरह ब्रश करने के बारे में बताएं। बच्चे को ज्यादा मीठा खाने से बचाएं, क्योंकि दांत में मीठा लगा होने से कीड़े जल्दी लगते हैं।
केस-1
..........
बेहोश करके निकालना पड़ा बच्चे का दांत
मसीहागंज निवासी पांच साल के बच्चे का दांत कीड़ा लगने के बाद इस कदर खराब हो गया कि उसे निकालने की नौबत आ गई। सुन्न करने के इंजेक्शन देने के बाद भी बच्चे की घबराहट कम नहीं हुई तो डॉक्टर ने बेहोश करके दांत निकाला।
केस-2
..........
दर्द से कराहता हुआ आया तीन साल का बच्चा
सिविल लाइन का रहने वाला बच्चा दिन भर टॉफी-चॉकलेट और मीठा खाता रहता था। उसके दांत में कीड़ा लग गया। परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। एक दिन उसे अचानक दर्द हुआ तो परिजन डेंटिस्ट के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उसकी आरसीटी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें