झांसी। रेल प्रशासन द्वारा कई गाड़ियों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जबकि, इंटरलॉकिंग के काम के चलते झांसी-लखनऊ पैसेंजर समेत तीन गाड़ियां निरस्त भी की गईं हैं। इसके अलावा मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं।
गाड़ी संख्या 01922 झांसी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस का पांच अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को यहां से संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनल छह अप्रैल से 29 जून तक यहां से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट सूबेदारगंज से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलकर रात 10.10 बजे झांसी पहुंचेगी।
जबकि, मलासा-लालपुर-पामा स्टेशनों पर चल रहे इंटरलॉकिंग के काम की वजह से गाड़ी संख्या 01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ व 01824 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई 12 से 21 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 11109 /10 वीरांगना लक्ष्मीबाई लखनऊ जंक्शन 21 फरवरी को निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01813 /01814 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - कानपुर सेंट्रल 12 से 21 फरवरी तक उरई-कानपुर सेंट्रल-उरई के मध्य निरस्त रहेगी। उधर, गाड़ी संख्या 12511 गोरखपुर-कोचूवेली 12 फरवरी को, 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर 13 फरवरी व 12521 बरौनी-एर्णाकुलम 14 फरवरी को भीमसेन-पामा खंड में रोकी जाएगी।
इन गाड़ियों का किया मार्ग परिवर्तित
झांसी। कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्गों से भी गुजारी जाएंगी। गाड़ी संख्या 11123/24 ग्वालियर-बरौनी मेल का आवागमन ग्वालियर, भिंड, इटावा व कानपुर सेंट्रल से आवागमन होगा। 12143 लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर, 15065 /66 पनवेल-गोरखपुर12173 लोकमान्य तिलक-प्रतापगढ़, 12107 लोकमान्य तिलक-सीतापुर, 11079 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, 12511 गोरखपुर-कोचूवेली, 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद, 12521 बरौनी-एर्णाकुलम व 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर झांसी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी। वहीं, 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर, 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल व 02575 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल होते हुए चलेगी।