फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार बे-पटरी हुआ मालगाड़ी का वैगन

Fri, 11 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Freight wagon, jhansi news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
ललितपुर। दैलवारा से ललितपुर की ओर आ रही मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से तीन बार उतर गया, जिससे सिग्नल प्वांइट व स्लीपर टूट गए। इससे कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। इस कारण ट्रेनों को 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकाला गया।
विज्ञापन


दैलवारा की ओर से आ रही 13348 बॉबी-एन अप मालगाड़ी जिसका ब्लॉक ललितपुर में डाउन ट्रैक पर था। यह मालगाड़ी बुधवार की शाम 4.05 बजे लौटकर ललितपुर आई। ट्रेन ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के नजदीक ही आई थी कि उसका वैगन संख्या ईआर-700207/24866 अचानक दो बार बे-पटरी होकर नीचे उतर गया। ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड कुछ समझ पाते इससे पहले ही यह वैगन फिर से पटरी पर आ गया, लेकिन कुछ देर बाद वैगन फिर से पटरी से नीचे उतर गया और फिर पटरी पर चढ़ गया। इस पर ड्राइवर ने मालगाड़ी के ब्रेक लगा दिए।

उधर, डिप्टी एसएस कार्यालय में सिग्नल पैनल के प्वाइंट 124 व 125 फ्लैश करने लगे। इस कारण उप स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल प्वांट्समैन रवि मोहन को प्वाइंट फ्लैश होने की जानकारी के लिए मौके पर भेजा, जिसपर उसने पाया कि सिग्नल प्वाइंट और काफी दूर तक स्लीपर टूटे हुए हैं। इसपर सीएसआई, एसआई, खंड नियंत्रक, पीडब्ल्यूआई और खंड नियंत्रक को सूचित किया गया। इसपर सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग द्वारा प्वाइंट का डिस्कनेक्शन किया गया। सीएसआई ने बुधवार की शाम 5.15 बजे प्वाइंट को नॉर्मल इंडीकेशन दिया। जानकारी मिलने पर रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और स्थिति को देर रात तक नॉर्मल कराया। हालांकि, सिग्नल प्वाइंट व स्लीपर जोड़ने का कार्य बृहस्पतिवार की देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


इससे अप लाइन की पंजाब मेल, छत्तीसगढ़, झांसी स्पेशल, बीना-झांसी शटल को दूसरा सिग्नल लगाकर आगे बढ़ाया गया। इसके बाद अपलाइन पर 1038/25-19 और डाउन लाइन पर 1038/22-25 किमी संख्या पर कॉसन लगाकर कार्य शुरू किया गया। साथ ही 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को निकाला गया। ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर तीन के स्थान पर प्लेटफार्म नंबर एक से निकालना पड़ा। रेलवे अधिकारियों द्वारा उक्त घटना की जांच की जा रही है और रेलवे हेड क्वार्टर को पूरी जानकारी से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सुधार कार्य शुक्रवार तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें