फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति को लेकर बीयू लापरवाह, तीन हजार छात्रों के फॉर्म नहीं बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि छात्रवृत्ति को लेकर बीयू की लापरवाही सामने आई है। तीन हजार से ज्यादा छात्रों के छात्रवृत्ति के फॉर्म फॉरवर्ड ही नहीं किए गए हैं। बुंदेलखंड आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। यहां मध्यमवर्गीय और कमजोर वर्ग के व्यक्ति ही निवास करते हैं। यदि विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहा तो अगले वर्ष की फीस कैसे जमा करेंगे।
विज्ञापन

एबीवीपी ने मांग की कि कुलपति से टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट द्वारा इंजीनियरिंग विभाग के सुधार और विकास के लिए आवंटित किए गए पैसों और उनसे हुए कार्यों की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। यह मांग एबीवीपी पहले भी कर चुका है लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कर दिया गया था। अब फिर से यह मुद्दा गर्माने लगा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी चेतावनी दी है कि यदि जांच शुरू नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की भी मांग की है।
साथ ही, फॉरेंसिक साइंस कोर्स को नियमित करने, बीयू में तीन साल से ज्यादा समय से एक पद पर बैठे कर्मचारियों का पटल बदलने, विश्वविद्यालय की साल भर की आय-व्यय को घोषित करने, बीयू और कॉलेजों में ईडब्ल्यूएस कोटा लागू करने की भी मांग परिषद की तरफ से की गई। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष समरेंद्र प्रताप सिंह, अखिल उत्तम पटेल, प्रतीक द्विवेदी, आशुतोष मिश्र, अमृतराज सिंह पटेल, हिमांशु राय, रूपेंद्र राय, प्रशांत कुशवाहा, विजय राणा, अंकित श्रीवास्तव, अजेंद्र नायक, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिवांशु नागाइच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें