अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के फाॅर्म में पांच हजार छात्र-छात्राओं ने सुधार किए। प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि 9 मई तक सुधार के लिए विंडो खोली गई थी। करीब तीन हजार ने फाॅर्म में भरी गई गलतियों को सुधारा है। वहीं, दो हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र के लिए जिलों को बदलाव किया है।
उन्होंने दावा किया सोमवार को प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्र घोषित कर दिए जाएंगे। सोमवार को प्रत्येक जिले के परीक्षा केंद्र घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार 3.47 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे जबकि गत वर्ष 2.23 लाख ही शामिल हुए थे। एक जून को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 69 जिले के करीब 715 परीक्षा केंद्र पर होगी।